फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर पर चढ़ी बाइक तो गुस्से में आकर मार दी युवक को गोली

Sun, 10 Jul 2016 05:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफराबाद इलाके में शुक्रवार रात बाइक का पहिया पैर पर चढ़ जाने से नाराज एक शख्स ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर पर लगी है।युवक को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपीकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान विनय (18) के रूप में हुई है। वह सपरिवार कच्ची कॉलोनी मौजपुर में रहता है। उसका सीलमपुर में जींस वॉशिंग का काम है। 

शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। आदर्श मोहल्ला की गली में धर्मवीर उर्फ बिल्ला खड़ा था। गलती से विनय की बाइक का अगला पहिया धर्मवीर के पैर पर चढ़ गया। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए धर्मवीर ने विनय की पिटाई कर दी और पिस्टल से उसपर गोली चला दी। गोली विनय के पैर में लगी।  गोली चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी विनय को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें