बिलासपुर में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद संचालक ने बिल के रुपये मांगे तो चार युवकों ने गोली चला दी। संचालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, नसीर के ढाबे पर मंगलवार रात दो बाइक पर चार युवक खाना खाने पहुंचे। कर्मचारी ने बिल दिया तो युवकों ने कर्मचारी से अभद्रता शुरू कर दी। कहासुनी होती देख नसीर ने कुछ रुपये ही देने की बात कही, लेकिन युवक राजी नहीं हुए।
दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। युवकों में से ढाबा कर्मचारियों ने कनारसी निवासी कपिल नागर को पहचान लिया।
दनकौर इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने कनारसी निवासी कपिल नागर और तीन अज्ञात के खिलाफ जान से मारने के लिए गोली चलाने का मामला दर्ज किया है।