दस दिन पहले पत्नी के सुइसाइड करने के बाद दो साल के बेटे का भी दुख देखा न गया तो मजबूर पिता ने भी एक दर्दनाक आखिरी खत लिखा और झूल गया फांसी पर । गांधी नगर इलाके में पत्नी की मौत से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान विजय कुमार मिश्रा(31) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी प्रिया मिश्रा(27) ने दस दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी।
विजय के पास से एक सुइसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि दो साल का बेटा अपनी मां को ढूंढता है यह उसे बहुत बुरा लग रहा है। इसी वजह से वह खुदकुशी कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक सुइसाइड नोट पर विजय का हस्ताक्षर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि लिखावट विजय की ही है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है।