अमर कॉलोनी थाना इलाके में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित पर जब तक चाकू से वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपी ने करीब डेढ़ दर्जन बार चाकूसे वार किए। इसके बाद आरोपी झाडिय़ों में छिप गया।
पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को झाडिय़ों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मृतक केपरिजनों की तलाश रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार पेशे से टेलर सोहेल (35) श्रीनिवासीपुरी के गांधी कैंप में रहता था। इस कैंप में रहने वाला लाल मोहम्मद भी टेलर है।
लाल मोहम्मद का कहना था कि सोहेल के चलते उसका काम चौपट हो गया था और वह कर्ज में डूब गया था। सोहेल के चलते उस पर काम नहीं आता था। इस कारण वह सोहेल से रंजिश रखता था। लाल मोहम्मद ने रविवार को सोहेल को अपने पास बुलाया।