फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत विहार में लड़की बेहोश हालत में मिली

Thu, 17 Apr 2014 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार इलाके से पुलिस ने एक लड़की को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। वसंत विहार के नया मंदिर के पास एक लड़की को अचेत अवस्था की हालत में पाकर पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। लड़की अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि लड़की का ईलाज हो रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मुमकिन है कि लड़की के बलात्कार हुआ हो। जांच के बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी।

पुलिस ने बताया कि लड़की गुजरात की रहने वाली है। हालांकि वह गुजरात के कौन से इलाके की है, यह पुलिस बताने में असमर्थ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस इलाके के लोगों का कहना था कि ऑटो वालों से मदद मांगी गई तो उन्होंने मदद करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें