फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद लाइन में करंट आने से झुलसा लाइनमैन

Thu, 17 Apr 2014 12:42 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर के सहाबनगर गांव में खंभे पर काम करने के दौरान अचानक करंट आने से कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। कर्मचारी विनीत बुधवार दोपहर दो बजे एलटी लाइन पर काम कर रहा था।

खंभे पर मरम्मत करने के दौरान अचानक आपूर्ति चालू हो गई। करंट आने से वह बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गया।

दूसरे कर्मचारियों ने तुरंत ही उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बंद लाइन में कैसे करंट आया, इसकी जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें