फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-पत्नी और सास के प्रेमी ने कर दी युवक की हत्या, अवैध संबंधों का विरोधी था दामाद

Wed, 29 Apr 2020 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- पुलिस ने 3 घंटे में ही किया घटना का खुलासा, पत्नी, सास व सास का प्रेमी गिरफ्तार
- लोहे की रॉड से हमले के बाद पैर से गला दबाकर उतारा मौत के घाट, खंडहर में फेंका शव
विज्ञापन
रेलवे कर्मी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में सास के संबंधों का विरोध करने पर दामाद को मौत के घाट उतार दिया गया। मंगलवार सुबह घर के पास खंडहरनुमा मकान में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने 3 घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा कर मृतक की पत्नी सास व सास के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक युवक रेलवे में कारपेंटर था। वह सास के संबंधों व पत्नी के मायके जाने का विरोध करता था। इसी के चलते सिर पर रॉड से हमला करने के बाद पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

मूलरूप से गांव बाकर थाना सुंदरमणी जम्मू निवासी सुरजीत (30) पुत्र पूरण सिंह रेलवे में कारपेंटर था। वह नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी पंजाब लाइन बजरिया के स्टाफ क्वार्टर में पत्नी रशिका और चार साल के बेटे के साथ रहता था। सुरजीत सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से खाना खाने के बाद बाहर निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुरजीत के घर से करीब 50 मीटर दूर और सत्यप्रकाश के घर के पड़ोस में स्थित खंडहरनुमा मकान में सुरजीत का शव देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। सुरजीत की पत्नी रसिका ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

छह साल पहले किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह

पुलिस के मुताबिक सुरजीत ने कानपुर निवासी सत्यप्रकाश की बेटी रशिका से करीब छह साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। सत्यप्रकाश रेलवे में टेक्नीशियन हैं और परिवार के साथ रेलवे कालोनी में ही रहते हैं। सुरजीत की हत्या के बाद से ही पुलिस का शक करीबियों पर गहरा रहा था। पुलिस ने सुरजीत की पत्नी व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरू में वह गुमराह करती रही लेकिन सख्ती से पेश आने पर हत्या का राज उगल दिया।

सुरजीत को पसंद नहीं था पत्नी का मायके जाना...
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुरजीत की हत्या में उसकी पत्नी रशिका, सास रमा देवी और सास के प्रेमी देवेंद्र उर्फ कंसा को गिरफ्तार किया गया है। सुरजीत को सास और देवेंद्र के संबंधों की जानकारी हो गई थी। सास के संबंधों का सुरजीत विरोध करता था। उसे पत्नी रशिका का भी मायके में जाना पसंद नहीं था। चार साल के बेटे को घर पर छोड़कर मायके चले जाने पर रशिका और सुरजीत का झगड़ा होता था। सुरजीत शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था।

ससुराल बुलाकर हत्या, शव खंडहर में फेंका...
एसएसपी ने बताया कि सुरजीत के विरोध को देखते हुए पत्नी, सास व सास के प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। योजना के तहत आरोपियों ने सुरजीत को ससुराल बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पड़ोस में खंडहर मकान में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक रशिका पति की हत्या में शामिल रही और हत्या के बाद उसने ही अज्ञात के खिलाफ पति की हत्या का केस दर्ज कराया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कत्ल वाली लोहे की रॉड व खून से सने कपड़े बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें