फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने सपा नेता को दी एनकाउंटर की धमकी!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जबरदस्त हार मिलने के बाद अब समाजवादी पार्टी के नेताओं की सुनने वाला कोई नहीं है। वाहन चेकिंग के दौरान जेवर में सपा के व्यापार संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष और सिपाही में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


सपा नेता का आरोप है कि सिपाही ने उन्हें एनकाउंटर की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि सिपाही रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।

सपा नेता को धमकी मिलने का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।
विज्ञापन

एक हजार रुपए के लिए धमकी!

जेवर के सपा व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनेंद्र शर्मा नोएडा से अपनी मां के साथ कार से लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतरे तो चेकिंग में जुटी जेवर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके पास प्रदूषण का कागज नहीं होने पर एक सिपाही ने एक हजार रुपये मांगे। विवाद बढ़ने पर मारपीट तक की नौबत आ गई।

सपा नेता का आरोप है कि सिपाही ने उसे एनकाउंटर की धमकी दे दी। इस मामले की पीड़ित की ओर से जेवर कोतवाली में में तहरीर दे दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें