फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश ने गश्त कर रहे कांस्टेबल को ताबड़तोड़ मारा चाकू

Mon, 03 Apr 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल जितेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के ईस्ट पटेल नगर क्षेत्र में एक बेखौफ बदमाश ने गश्त कर रहे कांस्टेबल को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल कांस्टेबल जितेंद्र कुमार नाइट शिफ्ट में था। 
विज्ञापन


जितेंद्र अपने साथी के साथ पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी सूचना मिली कि तीन बदमाश चोरी की एक स्कूटी से ईस्ट पटेल नगर की ओर भाग रहे हैं। 

जितेंद्र और उसका साथी कांस्टेबल ईस्ट पटेल नगर की ओर रवाना हो गए। जितेंद्र को एक स्कूटी पर तीन बदमाश नजर आए। जितेंद्र ने उन्हें पकड़ने के लिए अपनी बाइक उनकी स्कूटी के आगे लगा दी। 
विज्ञापन

जितेंद्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है

constable jitendra - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र की हरकत से गुस्साए एक बदमाश ने चाकू निकाला और जितेंद्र पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इससे जितेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। घायल होने के बावजूद जितेंद्र ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे।

वारदात की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। पीसीआर वैन ने फौरन मौके पर पहुंच जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया। जितेंद्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश नाबालिग है। आरोपी बदमाश से पूछताछ कर पुलिस उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें