प्रेमी के साथ घर में भागी किशोरी और उसकी सहेली को सात युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी पुलिस के पास जाने के बजाय प्रेमी के साथ दिल्ली भाग निकली जबकि सहेली भी चुपचाप घर चली गई।
किशोरी को ढूंढते हुए पुलिस सहेली के घर पहुंची तो उसने सारी बात बताई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को दिल्ली से ढूंढ निकाला। दोनों लड़कियों की शिकायत पर पोक्सो, सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की चार टीमें अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं। भूपानी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम पड़ोसी युवक के साथ भाग गई थी। किशोरी ने ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय सहेली को फोन कर शरण मांगी।