फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल चुराने गया था चोर, चोरी के वक्त करंट लगने से झुलसा

Thu, 21 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
करंट से झुलसा चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-33 की ग्रीन बेल्ट से होकर जा रही 33 हजार केवी की केबल को चोरों ने चुराने का प्रयास किया। केबल काटने के दौरान करंट लगने से एक चोर झुलस गया। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अन्य बदमाश झुलसे साथी को लेकर भाग गए। विद्युत विभाग को वारदात की जानकारी तब हुई जब केबल फाल्ट की तलाश करते हुए अफसर और कर्मचारी घटनास्थल तक  पहुंचे। करीब पांच घंटे बाद विभाग ने दूसरी केबल बदलकर लाइन चालू की।

सेक्टर-20 स्थित 220 केवीए सब स्टेशन से एसीसी कान्वेंट स्कूल की ग्रीन बेल्ट से 33 हजार केवी की लाइन जा रही है। इससे सेक्टर-23-24 को बिजली घर चलता है। 
विज्ञापन

इस लाइन से एनटीपीसी आफिस, एनटीपीसी की टाउनशिप और सेक्टर 22, 23, 24 और चौड़ा गांव आदि में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे चोरों ने एसीसी कान्वेंट स्कूल की ग्रीन बेल्ट की अंडरग्राउंड हैवी केबल को काटना शुरू कर दिया।

जब एक चोर ने केबल को काटना शुरू किया तो उसी समय एक धमाका हुआ और करंट से चोर घायल हो गया और वह दूर जाकर गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चोर के साथी घायल को लेकर भाग खडे़ हुए।

उधर, जब एनटीपीसी टाउनशिप और एनटीपीसी आफिस की बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो विभाग के अफसर और कर्मचारियों ने फाल्ट को तलाश किया लेकिन कई घंट के  प्रयास के बाद भी जब फाल्ट नहीं मिला तो लाइन बदलने की तैयारी शुरू कर दी। 

जब विभाग के अफसर लाइन को बंद करने के लिए एसीसी कान्वेंट स्कूल की ग्रीन बेल्ट पहुंचे तो देखा कि वहां पर केबल काटने के उपकरण और चप्पलें पड़ी थीं। 

बिजली अफसरों ने एसीसी कान्वेंट स्कूल में काम करने वाले मजदूरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के  दौरान कुछ लोग वहां पर काम कर रहे थे उसी समय ब्लास्ट हुआ तो एक व्यक्ति को केबल से करंट लग गया था और करंट लगने के बाद वह काफी दूर जा गिरा। जिसके बाद घायल को उसके साथी लेकर भाग गए। उन्होंने सोचा कि वह बिजलीकर्मी ही होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें