जिला सोनीपत की एक महिला के साथ तीन युवकों ने करनाल के एक होटल में गैंग रेप किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिला के एक गांव की महिला की पिछले कई दिनों से असंध निवासी जस्सी के साथ बातचीत हो रही थी। बुधवार को जस्सी ने उस महिला को मिलने के लिए करनाल बुलाया। महिला के करनाल पहुंचने पर जस्सी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर मॉडल टाउन स्थित एक होटल में ले गया।
जहां उसने महिला के साथ कथित रेप किया तथा अपने दो अन्य साथियों को भी फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर महिला के साथ गैंग रेप किया। महिला की तबीयत खराब होने पर जस्सी महिला को एक ऑटो में बैठाकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर ऑटो चालक ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जहां महिला ने डॉक्टरों व पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी पंकज नैन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म और कुकर्म दोनों हुए हैं। स्पेशल स्टाफ के कर्मबीर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।