फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर लाइन में लगने के बाद पाया 2 हजार का नोट, तमंचे के दम पर बदमाशों ने छीना

Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिन भर लाइन में लगकर बैंक से 2000 का नया नोट लाए नंदलाल को आगरा नहर पटरी पर तमंचाधारी बदमाशों ने रोक लिया। बदमाश उसकी नकदी और आभूषण छीन कर भाग निकले। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दो हजार रुपये का नोट छीने जाने की संभवत: यह पहली घटना है।
विज्ञापन
  नंदलाल सोमवार सुबह सेक्टर 22 स्थित घर से कार लेकर नोएडा जाने के लिए निकले थे। बुढ़ैना चौक से थोड़ी ही दूर पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा तान दिया। दूसरे ने तलाशी लेकर उनकी जेब में रखा 2000 का नोट और अन्य नकदी निकाल ली। दो हजार का नोट देख दूसरा बदमाश बोला कि ये ले बिना लाइन में लगे ही मिल गया। इसके बाद बदमाश ने उनकी अंगूठियां उतरवाईं और फरार हो गए। एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें