फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसवालों ने कैदी के साथ किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की नीमका जेल में लूट की योजना बनाने के आरोप में बंद एक बदमाश ने जीआरपी थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर हिरासत में कुकर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

जीआरपी बल्लभगढ़ ने पिछले दिनों लूट की योजना बनाने के आरोप में करीब आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें नीमका जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

करीब एक हफ्ते पहले इलाका मजिस्ट्रेट ईशा सामदयान ने नीमका जेल का निरीक्षण किया था। इसी दौरान ये मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि जेल में बंद बदमाश सुरेंद्र उर्फ बोहरा ने लिखित शिकायत दी कि जीआरपी में तैनात एएसआई राकेश कुमार और हवलदार नवल सिंह ने हिरासत के दौरान उसके साथ कुकर्म किया।

थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कुकर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें