फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश और नेपाल से आने वाले 5 लाख के नकली नोटों समेत दो गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 10:50 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस चीज को खत्म करने के लिए नोटबंदी जैसा बड़ा कदम उठाया था, दो साल बाद अब उसका कोई असर होता नहीं दिखता। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बृहस्पतिवार(28 जून) सुबह ही दिल्ली पुलिस ने पांच लाख की नकली भारतीय करेंसी के साथ दो बदमाशों को पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी प्रवीन और बिहार के बेतिया निवासी सोनू चौधरी को 5 लाख की नकली भारतीय करेंसी नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि ये नकली करेंसी नेपाल और बांग्लादेश से लायी जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि इनके पीछे कितना बड़ा रैकेट चल रहा है और यह दोनों ये काम कितने वक्त से कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें