फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन झपटकर निगल जाते थे दो स्नैचर

Tue, 02 Sep 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन झपटकर निगल जाने वाले दो स्नैचर पुलिस ने वैशाली सेक्टर-3 से पकड़े हैं। चेन लूटने के बाद ये उसे निगल जाते थे। घर पहुंचकर निकालते और फिर बेच देते थे।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद स्नैचर दीपक ने चेन निगल ली थी। हालांकि बाद में पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराकर चेन बरामद कर ली। स्नैचरों के पास से सोने की एक चेन, डेढ़ किलो चरस, चोरी की बाइक, चाकू और चार हजार रुपये बरामद किए हैं।

सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि एसआई कुलवीर राठी रविवार को चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सामने से बाइक पर बाते दो युवकों को रोका गया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। एसआई ने टीम के साथ उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें गिरा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों हाथापाई करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। मुठभेड़ के बाद उन्हें दबोच लिया गया। उनके पास से चाकू और डेढ़ किलो चरस बरामद की गई। पूछताछ में उन्हाेंने बताया कि वे चेन स्नैचिंग करते हैं।

उनकी निशानदेही पर एक चेन बरामद की गई है। बरामद बाइक भी चोरी की निकली। बदमाशों की पहचान दीपक और यामीन निवासी प्रहलादगढ़ी के रूप में हुई। दोनों हाल ही में जेल से छूटकर आए थे। कुछ माह पहले भी दोनों चेन स्नैचिंग, अवैध हथियार और वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं।

अनिमा लगाकर निकालते थे चेन
स्नैचर दीपक वारदात अंजाम देने के बाद चेन निगल लेता था। पकड़े जाने पर उसके पास चेन बरामद नहीं होती थी और वह बचकर निकल जाता था। बाद में अनिमा लगाकर चेन को निकालते थे। दूसरा साथी यामीन 100-120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बाइक चलाता है।

21 हजार में राहुल को बेचते थे चेन
सीओ ने बताया कि बदमाश एक तोले की चेन को 21 हजार रुपये में अर्थला में ज्वैलरी की शॉप चलाने वाले राहुल को बेचते थे। पुलिस राहुल की तलाश में जुटी है। वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें