युवती का आरोप है कि गुलशन ने दीपक नाम के एक युवक को उसे परेशान करने के लिए कहा। दीपक राजनगर एक्सटेंशन स्थित ग्रीन व्यू फार्म हाउस के मालिक का बेटा है। दीपक ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो युवती ने स्वीकार कर ली।
आरोप है कि थोड़े दिन बाद ही दीपक अश्लील मैसेज करने लगा तो उसने दीपक को भी फेसबुक पर ब्लाक कर दिया। दीपक ने इसके बाद उसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया और यहां भी उसने वही हरकत की। दोनों ने अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया।
बीते शनिवार को दीपक ने युवती को बीच रास्ते में रोक लिया और कहा कि मुझसे संबंध बना। परेशान होकर युवती ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल किया तो लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश मिले।
सीओ मनीषा सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी दीपक और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में सीजेएम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी।
युवती का आरोप है कि बीते शनिवार को दीपक ने उसे रास्ते में रोका और बात करने व संबंध बनाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर आरोपी ने कहा कि ‘अपने आप को ज्यादा खूबसूरत समझती है। तेरे चेहरे पर तेजाब फेंकवा दूंगा। इसके बाद युवती डर गई और उसने पुलिस से शिकायत की। युवती ने अश्लील मैसेज के प्रिंट निकालकर पुलिस को दिए हैं’।
बात दब जाती, इसलिए चौकी पर नहीं की शिकायत
युवती का कहना है कि परेशान होकर उसने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत करने का मन बनाया, लेकिन उसे अंदेशा था कि दोनों युवकों के पिता व चाचा के रसूख की वजह से कार्रवाई नहीं होगी। इसके चलते उसने सीधे महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बाद उसने चौकी पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपने मुताबिक तहरीर लिखवाई।