फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़े और चाकू से की पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या, मां-भाई की लाश देख सदमे में बच्चे

Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन

दिल्ली के जहांगीरपुरी से मंगलवार दिन में हत्या की ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जो किसी की भी रूह कंपा दे। बता दें कि एक शख्स ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को बड़ी ही बेरहमी से चाकू और हथौड़े से मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


हत्या के बाद से ही आरोपी शख्स गिरफ्तार है। हालांकि यह रहस्य ही बना हुआ है कि जब उसने एक बेटे को मारा तो वहीं पास में सो रहे अपने दो और बच्चों को कोई नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिंदा दो बचे बच्चों में से एक ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता ने ही उसके डेढ़ साल के भाई को मार दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-भाई की लाश देख सदमे में ज‌िंदा बचे बच्चे

सांकेत‌िक च‌ित्र
पुलिस के अनुसार उन्हें वारदात की सूचना सुबह 9 बजे मिली। पुलिस अपनी शुरुआती जांच में मृतका के पति पर हत्या का शक जता रही है। यह वारदात जहांगीरपुरी के जी-ब्लॉक झुग्गी में अंजाम दी गई।

घर का पड़ी मां और भाई की लाश व खून देखकर अन्य दो बच्चे सदमे में हैं। पुलिस उन्हें सामान्य करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मौके से चाकू और हथौड़ा बरामद किया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें