फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Thu, 07 Feb 2019 05:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
road accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बुलंदशहर के पहासू में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को पी एम को भेज दिया जबकि गंभीर घायलों को पहासू सी एच सी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पहासू क्षेत्र के गांव अहमदवास में रिश्तेदारी में से अपने गांव लौट रहे दो भाइयों की भिड़ंत सोमना रोड पर गांव सोही के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से हो गई। आमने-सामने की टक्कर में पिसवा क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे, भाई प्रवीण गंभीर घायल हो गया, उधर दूसरी बाइक पर सवार गांव कसूमी निवासी दीपक और जितेंद्र भी गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को पहासू में अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पी एम को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें