फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट के दो मामलों में दो गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बादलपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर पत्नी के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि  बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना में बुद्धवार को सुमेरा अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच और मारपीट रहा था।
विज्ञापन


पत्नी के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। परेशान होकर पीड़ित पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच सुमेरा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में गांव धूममानिकपुर निवासी हरीसिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा ओमप्रकाश ओर राजवीर निवासी छपरौला और सुशांत गोस्वामी व अजय आपस में किसी बात को लेकर झगडा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में विधान सभा चुनाव के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों और वांछितों के खिलाफ  चलाए जा रहे अभियान के तहत दादरी पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार किया है। बढ़पुरा गांव निवासी रणजीत लंबे समय से वांछित चल रहा था। सूचना पर गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 

लूट के इरादे से घूम रहा बदमाश गिरफ्तार
दादरी। बुधवार रात रेलवे  रोड पर लूट करने के इरादे से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया  है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला गौतमपुरी निवासी सोनू रात में रेलवे फाटक की  ओर आने वाले वाले पैदल लोगों के साथ लूट करने के इरादे से घूम रहा था।

पहले भी वह राहगीरों के साथ छीन झपटें की वारदातों को अंजाम देता रहा है।  संदिग्ध हालत में घूमने पर उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके  कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर सोनू ने पुलिस को बताया कि वह  राहगीरों से लूटपाट करने के इरादे से घूम रहा था। मौका मिलने पर राहगीर को  लूटता उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें