फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र पर कब्जे की कोशिश, कमरों के लॉक तोड़े हटाई नेम प्लेट

Wed, 29 Jun 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेहरु युवा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के मुख्यालय पर मंगलवार को एक बार फिर कब्जे की कोशिश हुई। कुछ लोग वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का नाम लेते हुए मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नेहरू युवा केंद्र के मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


वहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों के कमरों का लॉक तोड़ने के साथ उनकी नेम प्लेट भी हटा दी। बताया जा रहा है कि वह उन कमरों में अपना लॉक भी लगा दिया है। इसे लेकर ट्रस्ट के महासचिव पुरुषोत्तम गोयल ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

पुरुषोत्तम गोयल ने बताया कि मंगलवार को इंदिरा मायाराम, पी. गोवर्धन रेड्डी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और जबरन कब्जा करने लगे, जबकि ट्रस्ट में उनके पास कोई पद नहीं है। आरोप है कि दोनों ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने दोनों को ट्रस्ट का सदस्य बनाया है। गोयल का आरोप है कि इस साजिश के पीछे अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरु युवा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
गोयल के मुताबिक इससे पहले भी इन लोगों ने बीते तीन अप्रैल को एक बैठक कर चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई जिसमें मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सतीश शर्मा और श्रीराम खत्री को ट्रस्ट का सदस्य बनाने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि जबकि नियम कहता है कि ट्रस्ट बोर्ड के सात सदस्य जब यह मंजूरी देंगे तभी ऐसा हो सकता है। इन लोगों ने रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटी में भी इसका आवेदन किया पर उसे वहां से खारिज कर दिया गया। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

गोयल ने कहा कि इसके बाद भी अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के इशारे पर मुख्यालय को कब्जाने की कोशिश हुई जिससे नेहरू युवा केेंद्र की देशभर में मौजूद  हजारों करोड़ की संपत्तियों पर कब्जा किया जा सके। उन्होंने कहा मंगलवार को ट्रस्ट के पदाधिकारी एसडी शर्मा और डॉ. धर्मेंद्र का नेमप्लेट उनके ऑफिस से हटाया गया और कमरे को उन लोगों ने जबरन लॉक तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें