दिल्ली के सीमापुरी से छह साल पहले अगवा किया गया 12 साल का सोनू बांग्लादेश में मिला है। अब उसे घर वापस लाया जा रहा है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सोनू ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग की देखरेख में है और उसे बृहस्पतिवार को दिल्ली लाया जाएगा।
सुषमा ने ट्वीट कर बताया कि सोनू के डीएनए का उसकी मां के डीएनए से मिलान हो गया है। वर्ष 2010 में दिल्ली से सोनू का अपहरण कर एक महिला उसे बांग्लादेश ले गई थी।