मसूरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में नौंवी के छात्र (14) ने पड़ोसी के घर में घुसकर चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। वारदात के समय परिजन बाहर गए थे, घर में मासूम अकेली थी।
परिजनों के आने की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची के पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट रेप की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची के पिता ने बताया कि वे निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार को उनकी चार साल की बच्ची रिश्तेदार के साथ घर में अकेली थी। दोपहर बाद रिश्तेदार कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नौंवी क्लास के छात्र ने घर में घुसकर मासूम के साथ रेप की कोशिश की। इसी बीच रिश्तेदार के वापस आ जाने पर आरोपी छात्र बच्ची को छोड़कर भाग गया। देर शाम माता पिता के घर आने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई।
आईपीएस हेमराज मीणा ने बताया कि मासूम के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नए कानून के तहत रेप की कोशिश भी रेप की ही धारा में दर्ज होती है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही
सूत्रों का कहना है कि पुलिस शुक्रवार से शनिवार दोपहर तक मामले को दबाने में जुटी थी। जब मामला नहीं दबा तब रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
सावधानी बरतें
पैरेंट्स मासूम बच्चों को अकेला न छोड़ें
एंटी सोशल पर्सनलिटी वाले नियर एंड डियर से सावदान रहें
बच्चे के साथ गलत हरकत करते देखें तो तुरंत टोकें