शीतला कालोनी में सोमवार रात मकान पर लगा टावर गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत परथाना सेक्टर-5 पुलिस ने मकान मालिक व मोबाइल कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सोमवार रात आंधी-तूफान के कारण शीतला कॉलोनी में एक मकान पर लगा मोबाइल टावर वहां से गुजर रहे बाइक सवार राहुल और हेमचंद पर जा गिरा। टावर गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।
अस्पताल में देर रात हेमचंद ने दम तोड़ दिया
अस्पताल में आईसीयू के बाहर घायल युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात हेमचंद ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक गुड़गांव गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि यह टावर मकान की चौथी मंजिल पर लगा था।
तेज आंधी के कारण टावर उखड़ गया और सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने बताया कि टावर लगाने के बाबत जिला प्रशासन को शिकायत की गई थी। यहां टावर लगाना गैर कानूनी था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते शिकायत पर गौर नहीं किया, जिसका खामियाजा हादसे के रूप में सामने आया। थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।