फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से बदला लेने के लिए पोर्न साइट पर फोटो व नंबर किया अपलोड

Tue, 19 Apr 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडग़ांव सेक्टर-18 थाना क्षेत्र की एक महिला का फोटो व मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पोर्न साइट पर अपलोड करते ही महिला के यहां लोगों के फोन आने शुरू हो गए। महिला की शिकायत पर सेक्टर 18 थाना पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी है।
विज्ञापन


महिला ने अपने पति व उसके घरवालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है कि जिस दिन उसके नंबर पर लोगों के फोन आए उसके अगले दिन उसके पति का भी फोन आया और उसने उसे धमकी भी दी।

सेक्टर-18 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि उसके पति और ससुर ने साजिशन धोखे से तलाक कराया और उसे ब्लैकमेल कर पैसे भी वसूले।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने पहले ही पति और ससुर के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया


इस बारे में महिला ने पहले ही पति और ससुर के खिलाफ सेक्टर-18 थाना में 30 मार्च को केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई नई शिकायत में महिला ने बताया है कि 13 अप्रैल को उसके पास शशांक नाम के व्यक्ति का फोन आया।

जब महिला ने उससे पूछा कि यह नंबर उसे कहां से मिला तो फोन करने वाले ने बताया कि पोर्न साइट एक्स वीडियोज पर आपका प्रोफाइल अपलोड है और इसकी साइट से उसके मोबाइल पर मैसेज आया था।

फोन करने वाले ने महिला को मैसेज का स्क्रीन शॉट भी भेजा। यह सुनकर महिला सन्न रह गई और बताया कि पोर्न साइट पर उसका कोई प्रोफाइल, फोटो या नंबर नहीं है। फोन आने के बाद महिला काफी परेशान हो गई और उसने साइट के कस्टमर केयर पर फोन कर फोटो व मोबाइल नंबर हटवाया।

महिला का आरोप है कि अगले दिन उसके पति का फोन आया और धमकी दी कि यदि उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सेक्टर 18 थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें