फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन दबोचे,  5.1 किलो हेरोइन बरामद

Thu, 27 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बरेली के ध्यानार्थ


बरेली से लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे खेप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.1 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी हेरोइन की खेप बरेली (यूपी) से लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम को सूचनाएं मिल रही थीं कि दिल्ली बेस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक गिरोह हेरोइन की सप्लाई कर रहा है।

हेरोइन मणिपुर से बरेली (यूपी) होकर दिल्ली आती है। करीब छह महीने की जांच के बाद गिरोह की सदस्यों की पहचान हुई। इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम को 23 जुलाई को सूचना मिली थी कि कैरियर के रूप में काम करने वाला दिल्ली निवासी राजेश उर्फ राजे और सुनील बरेली से हेरोइन की खेप ला रहे हैं।
विज्ञापन


ये खेप विवेकानंद कॉलेज के पास गिरोह के सरगना दीपक को देंगे। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर राजेश उर्फ राजे (39) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन बरामद की गई। सेंट्रो कार से 1.5 किलो हेरोइन और बरामद की गई।

राजेश ने बताया कि उसे सेंट्रो दीपक ने दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सूरजमल विहार से दीपक (35) को 24 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से दो किलो हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद गंदा नाला, विजय विहार, दिल्ली से नीरज (29) को भी 24 जुलाई से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

राजेश ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दस वर्ष से दीपक के लिए कैरियर के रूप में काम कर रहा था। वह बरेली से हेरोइन लाते थे। उसने 23 जुलाई को दीपक को तीन किलो हेरोइन दी थी। वह सप्ताह में एक बार बरेली से हेरोइन लाकर दीपक व सुनील को देता था।

गिरोह के लोग ज्वाला नगर, कस्तूरबा नगर, नंद नगरी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, इंद्रपुरी और अंधा मुगल में रहते हैं। हेरोइन ग्रुप के इन सदस्यों को सप्लाई की जाती थी। नीरज दीपक का नजदीकी रिश्तेदार है। ये दोनों मिलकर पांच वर्ष से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।

15 वर्षों से तस्करी
दीपक के पिता सुरेश का मादक पदार्थों की तस्करी में काफी नाम है। दीपक पिछले 15 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। नीरज की दीपक की भतीजी ममता से शादी हुई है। राजेश पेशे से ड्राइवर है। दीपक ने उसे मोटी रकम का लालच देकर मादक पदार्थ लाने का लालच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें