फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 08:43 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिनगर थाना पुलिस ने सीबीआई व क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर कॉल सेंटर से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बसईदारापुर निवासी वरुण कौशिक, लाजपत नगर निवासी श्याम रावत और समसपुर गांव निवासी सुमित के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को हरिनगर स्थित एक कॉल सेंटर की ओर से थाने में शिकायत दी गई कि 19 फरवरी की रात छह लोग कॉल सेंटर में आए थे। इन लोगों ने खुद को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कॉल सेंटर में गलत काम होने की बात कही। उसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों का मोबाइल फोन ले लिया और सीसीटीवी एवं डीबीआर निकाल दिया।

एक कर्मचारी को धमकाते हुए बदमाश ने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और 76 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा किए गए अन्य वारदात की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें