फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के हाथ से सोने का कड़ा काट ले गए बदमाश

Mon, 06 Nov 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दरियागंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी के हाथ से सोने का कड़ा कटर से काट लिया और फरार हो गए। दरियागंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, गिरीश गुप्ता (48) सपरिवार अजमेरी गेट इलाके में रहता है।
विज्ञापन


उसका दरियागंज में फोटो स्टेट मशीन के कलपुर्जे का होलसेल कारोबार है। 29 अक्तूबर को वह सुबह साढ़े सात बजे रिक्शा से दरियागंज आ रहा था। यहां से उसे लैपटॉप लेकर जाना था, जिसे उसने ठीक करवाने दिया था। दरियागंज स्थित शराब के ठेके के पास वह रिक्शा से उतरने के बाद जा रहा था।

इसी दौरान बाइक पर बैठे चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश पिस्टल निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका कड़ा निकालने लगे। कड़ा नहीं निकलने पर बदमाशों ने कटर से कड़ा को काट लिया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें