फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूट भाग रहे बदमाशों की बाइक फिसली, पीड़ित ने आसानी से धरा

Thu, 09 Nov 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रोहिणी नॉर्थ इलाके में मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसके बाद लोगों ने दोनों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। लूटपाट के बाद पीड़ित स्कूटी से बदमाशों का पीछा कर रहा था। पकड़े जाने की डर से बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी विशाल (20) और विनय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बेगमपुर निवासी सन्नी प्रताप सिंह (30) की बाइक रिपेयरिंग की वर्कशॉप है। मंगलवार रात वह सेक्टर-7 रोहिणी स्थित सागर रत्ना के पास मोबाइल परबात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका फोन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित ने शोर मचाते हुए स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया। युवक को पीछे आते देख बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के पास उनकी बाइक फिसल गई। उधर, पीड़ित का शोर सुनकर लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें