फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी होने के बाद भी नहीं कराई रिपोर्ट, पुलिस ने 25 के बजाय बरामद कर लिए 54 लाख

Tue, 05 Jul 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाहौरी गेट इलाके में 25 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने करीब 54 लाख रुपये बरामद किए हैं। जी हां अजीब लेकिन यह सत्य है। दरअसल, जिस कारोबारी के यहां वारदात हुई थी, उसका हवाला का कारोबार है। कारोबारी के कैश कलेक्शन एजेंट को पता था कि हवाला का मोटा पैसा उड़ाने के बाद भी मालिक पुलिस में रिपोर्ट नहीं करेगा। 
विज्ञापन


आरोपी ने नेपाली गैंग के साथ मिलकर कारोबारी के दफ्तर से एक करोड़ से अधिक का कैश उड़ा लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 लाख बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान पसोंडा गाजियाबाद निवासी फरमान, नेपाल निवासी दीपक और कमल थापा के रूप में हुई है। शेष दो आरोपी बचा हुआ कैश लेकर फरार हैं। 

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 27 जून को कूचा घासीराम निवासी शिकायतकर्ता मनी अग्रवाल ने अपने दफ्तर में 25 लाख रुपये चोरी की शिकायत लाहौरी गेट थाने में दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी मामले में हवाला कारोबारी ने लिखाई थी झूठी रिपोर्ट

चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी करने वाला गिरोह नगदी के साथ आनंद विहार आईएसबीटी के पास इकट्ठा होने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारकर फरमान, कमल थापा और दीपक को दबोच लिया। 

इनके पास से कुल 53,91,500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान कमल ने बताया कि वह मनी अग्रवाल व उसके पार्टनर रवि वाडवानी के यहां कलेक्शन एजेंट का काम करता है। माली हालत खराब होने की वजह से उसने अपने मालिक के दफ्तर में चोरी की योजना बनाई। इसके लिए उसने दीपक, फरमान, राजू और दिनेश से संपर्क किया। 

आरोपियों को उसने बताया कि मालिकों का हवाला का कारोबार है। कैश चोरी करने के बाद भी उसका मालिक काली कमाई की वजह से पकड़े जाने के डर में एफआईआर दर्ज नहीं कराएगा। 

घटना वाले दिन सभी ने ऑफिस की अलमारी से दो बड़े बैगों में कैश भरा। आधा कैश राजू व दिनेश ने बांटा बाकी कमल, दीपक और फरमान ने ले लिया। पुलिस राजू व  दिनेश की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें