फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या

Thu, 01 Oct 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपुरा रोड स्थित अशोक वाटिका में रहने वाले युवक की बुधवार रात को गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने युवक को फोन कर बुलाया और नुकीले हथियार से उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन


युवक का शव शालीमार सिटी के पास एक मैदान में पड़ा मिला। शोर सुनकर मैदान में पहुंचे एक चौकीदार को तीन-चार युवक वहां से भागते हुए नजर आए, जबकि पास ही युवक का रक्तरंजित शव पड़ा था।

चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी दोस्तों की तलाश शुरू कर दी है।

अशोक वाटिका में कृष्ण मुरारी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तीन बेटी और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा अविनाश उर्फ मोनू (22) मुंबई में नौकरी करता था। तीन माह पहले ही वह लौटा था।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 5 बजे अविनाश के फोन पर एक दोस्त की कॉल आयी। उसके बाद वह घर से निकल गया। करीब 9 बजे शालीमार सिटी का चौकीदार शोर सुनकर खाली मैदान की ओर गया तो 3-4 युवक भाग रहे थे।

पास ही एक युवक पड़ा था। जिसका गला कटा हुआ था। उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि मौके से एक शराब की बोतल मिली है। परिजनों की ओर से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या का कारण शराब के नशे में झगड़ा होना लग रहा है। जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल
मोनू की हत्या के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों सदमे में हैं। मां ने बताया कि वह मोनू को बाहर जाने से रोक रही थी।

इकलौता बेटे की मौत से उनका परिवार ही उजड़ गया। मां ने बताया कि बेटा बहुत सीधा था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें