उन्होंने आपका नंबर दिया है कि आप उनकी मदद कर देंगे। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि पहले तो उसने मना कर दिया, मगर लगातार दो-तीन बाद फोन आने पर उसने कथित एयरपोर्ट अधिकारी की ओर से दिए गए बैंक एकाउंट नंबर में वह रुपये जमा करवा दिए।
उसके थोड़ी देर बाद फिर से फोन आया कि लोवेथ अपने साथ एक लाख पाउंड का ड्राफ्ट लेकर आई है, जिसे किसी भारतीय बैंक के एकाउंट में जमा करवाना है। प्रमोद उसके लिए भी राजी हो गया। एकाउंट नंबर देने पर उसकी मेल पर एक कोड आया। उसने अपने एकाउंट में वे कोड डाला तो ट्रांजेक्शन शुरू हो गई।
मगर 40 प्रतिशत ट्रांजेक्शन होने पर वह रुक गई और दोबारा कोड मांगने लगी। प्रमोद ने उस महिला को फोन किया तो उसने बताया कि उसको एकाउंट में 2.10 लाख रुपये जमा करवाने होंगे और कोड मिलते ही पैसे उनके एकाउंट में आ जाएंगे।
फेसबुक पर दोस्ती कर बड़ी ठगी
- फोटो : Demo Pic
प्रमोद ने रुपये जमा करवा दिए, मगर 80 फीसद ट्रांजेक्शन होने पर वह फिर रुक गई। इस बाद 1.55 लाख रुपये जमा करवाने पर ट्रांजेक्शन पूरी हो गई, मगर खाते में पैसे नहीं आए। उनके मेल आईडी पर एक मेल आया कि 2.94 हजार रुपये जमा करवा दें तो आपके एकाउंट में पैसे रिलीज कर दिए जाएंगे।
प्रमोद ने लोवेथ के मोबाइल पर फोन मिलाया, मगर वह बंद था। तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।