फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने गई महिला के साथ क्लीनिक में किया गैंगरेप

Mon, 07 Mar 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात दवाई लेने गई महिला को क्लीनिक में तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसकी एसएसपी से शिकायत की गई है। पुलिस ने महिला के आरोप को झूठा बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 4 मार्च की रात महिला का पति खेत पर गया था। उसकी सास बीमार है। रात में सास की तबियत खराब होने पर वह दवाई लेने गांव में ही एक क्लीनिक पर गई।

आरोप है कि डॉक्टर ने उससे भद्दा मजाक किया और अन्य दो युवकों को बुला लिया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर झोलाछाप है। डॉक्टर और दो युवकों ने महिला को तमंचा दिखाकर क्लीनिक में सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन पर दी थी सूचना - फोटो : Demo Pic
विरोध करने पर पिटाई कर उसके कपडे़ फाड़ दिए। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला घर पहुंची तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। 100 नंबर, महिला हेल्पलाइन और रबूपुरा पुलिस को सूचना दी।

महिला का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस घटना को दबाने में जुटी है। शनिवार को महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला खुद युवकों से मजाक कर रही थी। महिला और युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। महिला सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें