फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तीन युवकों ने की महिला से अश्लील हरकत

Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला को घर में अकेला देख तीन युवक अंदर घुस आए। आरोपियों ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन


पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। सूरजकुंड इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि छह सितंबर सुबह उनका पति अपने काम पर चला गया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने घरेलू काम में व्यस्त हो गईं। उसी दौरान इसी इलाके में रहने वाले सतबीर, सचिन और कृष्ण जबरन उसके घर में घुस आए। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही एएसआई विकास कुमारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें