अमर कॉलोनी थाना इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग ने तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक मीडिया इंस्टीट्यूट में पढ़ाने वाली स्वाति (बदला हुआ नाम) डबल स्टोरी, गढ़ी, अमर कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है।
उसकी तीन वर्षीय बेटी नैना (बदला हुआ नाम) दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के यहां बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे खेलने चली गई। दूसरी मंजिल पर रहने वाले बच्चे स्कूल गए हुए थे।