फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर मैनेजर ने बढ़ाई नजदीकियां तो युवती ने हनी ट्रैप से बनाया शिकार

Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सोशल साइट के जरिये एक युवती से नजदीकियां बढ़ाना एक कंपनी के जोनल मैनेजर को भारी पड़ गया। युवती ने हनी ट्रैप के जरिये पीड़ित को जाल में फंसाया। 
विज्ञापन


घर पहुंचने पर युवती ने पीड़ित व उसके दोस्त को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में युवती का एक सहयोगी भी शामिल था। 

जानकारी के मुताबिक, अजय शर्मा (बदला हुआ नाम) (31) सपरिवार मयूर विहार इलाके में रहता है। गत 19 सितंबर को अजय ने एक सोशल साइट पर खुद को रजिस्टर किया। 
विज्ञापन


एक दिन बाद उसके पास एक मैसेज आया। जिसमें एक व्हाट्स ऐप नंबर दिया गया था। अजय ने व्हाट्स ऐप नंबर पर चैटिंग करने लगा। युवती ने अपना नाम पिया बताया। उसके बाद युवती ने पीड़ित को मिलने के लिए मेन रोड नजफगढ़ बुलाया। अजय ने अपने दोस्त सलीम (बदला हुआ नाम) को भी साथ लाने की बात कही। 
विज्ञापन

युवती ने पहले पीड़ित को बुलाया फिर की लूटपाट

पु‌लिस - फोटो : file photo
युवती ने इसके एवज में सात हजार रुपये की मांग की। 21 सितंबर को अजय और सलीम बताई हुई जगह पर पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात आलम से हुई। आलम उन्हें लेकर उत्तम नगर स्थित एक मकान पर पहुंचा।

जहां पिया मिली। उन लोगों ने सात हजार रुपये दे दिए। बातचीत के दौरान पिया ने अपना असली नाम सिमरन बताया। कुछ देर बाद आलम कमरे में आया और बताया कि तुम लोग गलत जगह पर फंस चुके हो।

सिमरन ने अजय और सलीम को रेप के मामले में फंसाने और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करने की धमकी देकर दस हजार रुपये और लूट लिए। अजय व सलीम ने लूटपाट कर भाग रहे आलम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।

पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को सिमरन और आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके द्वारा किए गए अन्य वारदात की जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें