फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत

Fri, 27 May 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपुर इलाके में एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता शराब पीकर परिजनों के साथ मारपीट करता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बेटे ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्यों को साक्ष्य छुपाने के आरोप में हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र (45) सपरिवार दयाल पार्क इलाके में रहता था। परिवार में उसकी पत्नी पुष्पा, दो बेटे और एक बेटी है। वीरेंद्र एमसीडी के एक ठेकेदार का सुपरवाइजर था।

देर रात पुलिस को डाबड़ी स्थित एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि वीरेंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही सागरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान वीरेंद्र की पत्नी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या की है।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। वह अकसर शराब पीकर परिवार वालों की पिटाई करता था और घर से निकाल देने की धमकी देता था। बुधवार रात में वीरेंद्र शराब पीकर घर आया और झगड़ा करने लगा।

इसी दौरान उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया। पूछताछ के दौरान वीरेद्र के बेटे नीतिन ने बताया कि उसकी मां ने नहीं बल्कि उसने पिता की हत्या की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मां और बेटे से अलग अलग पूछताछ की।

जिसमें खुलासा हुआ कि पिता को घर के सदस्यों के साथ मारपीट करते देख गुस्से में आकर नीतिन ने चाकू से पिता पर ताबड़तोड़ हमला किया था। वीरेंद्र के जख्मी होने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच परिजनों ने घटनास्थल से खून साफ कर दिया और अन्य सबूत को भी मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने नीतिन पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि  पुष्पा और उसके जेठ को सबूत मिटाने के आरोप में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें