फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में माली की मौत

Fri, 27 May 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के लॉन में काम करने के दौरान मशीन के चपेट में आकर एक माली की मौत हो गई। मृतक की पहचान ककोड़ बुलंदशहर निवासी अफसर (50) के रूप में हुई है। आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अफसर पीडब्ल्यूडी के उद्यान विभाग में कार्यरत थे। बुलंदशहर से काम करने के लिए दिल्ली आते थे। बुधवार सुबह पुलिस मुख्यालय की लॉन में घास की कटाई के लिए मिनी ट्रैक्टर पर लगी मशीन को चालू किया। इसी दौरान अचानक मशीन के अगले हिस्से में लगे ब्लेड की चपेट में आकर जख्मी हो गए।

अफसर के चिल्लाने पर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय आईपी एस्टेट थाना पुलिस को दी। फिर पीसीआर कर्मी अफसर को लेकर इलाज के लिए सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें