फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने सिपाहियों को पीटा गुंडे बताकर पुलिस बुलाई

Thu, 17 Apr 2014 12:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात जबरन घर में घुसकर सिपाहियों के मारपीट करने से आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई कर डाली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कविनगर के एच-234 मकान में रहने वाले हनी सिंह का एक युवक से रुपयों के लेन-देन पर विवाद चल रहा था। हनी सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे उक्त युवक शराब में नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और महिलाओं से बदतमीजी शुरू कर दी।

इसका विरोध करने पर उसने मोबाइल पर कुछ युवकों से बातचीत कराई। इस दौरान फोन पर दोनों ओर से गाली-गलौज हुई। कुछ ही देर में एक दरोगा और तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और हनी सिंह से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने के साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना दी। कविनगर पुलिस सिपाहियों को थाने ले आई, जबकि दरोगा भाग गया। पुलिस के अनुसार उक्त तीनों सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं।

उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और अपने अधिकारियों को नहीं दी। उक्त दरोगा कोतवाली नगर की एक चौकी पर तैनात बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक तीनों सिपाहियों और घर में घुसने वाले शराबी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें