राजधानी में लोगों के जहन से कानून का डर खत्म होता जा रहा है। इसका उदाहरण शुक्रवार सुबह जामिया नगर इलाके में देखने को मिला।
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिकायत वापस लेने से मना कर दिया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ छात्रा की मां को गोली मार दी। मां को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल शुक्रवार शाम को छात्रा की मां से मिलने अस्पताल पहुंची। जामिया नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात तक आरोपी व उसके साथियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
साजिद नाम का बिल्डर अगस्त महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था
gangrape
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जामिया नगर में रहने वाली रेहाना (बदला हुआ नाम, 16) नौवीं की छात्रा है। रेहाना ने 11 दिसंबर को जामिया नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि साजिद नाम का बिल्डर अगस्त महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
एक बार साजिद व उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। साजिश उसकी अश्लील वीडियो बनकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वीडियो इंटरनेट पर डालने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
छात्रा का कहना है कि वह साजिद के दोस्तों के नाम नहीं जानती है। रेहाना की शिकायत पर जामिया नगर थाना पुलिस ने साजिद व दोस्तों के खिलाफ 11 दिसंबर को मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे रेहाना के घर पहुंचा और...
gangrape
साजिश शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे रेहाना के घर पहुंचा और पीड़ित परिवार को शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। जब परिजनों ने शिकायत वापस लेने से मना कर दिया तो उसने रेहाना की मां को गोली मार दी। इसके बाद अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि दुष्कर्म के आरोपी ने ही गोली मारी है या फिर किसी और ने। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।