फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को कमरे में ले जाकर पुजारी ने किया रेप 

Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप पीड़िता - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके में मंदिर के पुजारी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  पुजारी बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे में ले गया जहां उसने बच्ची को साथ दुष्कर्म कर दिया।  
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी राजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मासूम बच्ची परिवार के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं। मासूम के घर के पास ही मंदिर है।

मंगलवार शाम को बच्ची खेलते हुए मंदिर के पास चली गई। इस बीच आरोपी पुजारी राजेश शुक्ला बच्ची को बहला-फुसलाकर  अपने कमरे में ले गया। वहां पुजारी ने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


वहां से आने के बाद  बच्ची ने सारी बात मां को बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पुजारी राजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें