फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में गैंगरेप कर लड़की की हत्या करने वाला दबोचा 

Fri, 19 Aug 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक  दस्ते (एएटीएस) ने बिहार में लड़की के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या में शामिल आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गैंगरेप व हत्या की इस वारदात में गिरफ्तार होने के बाद आरोपी बिहार पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी स्वचालित हथियार खरीदकर बिहार लौटना चाहता था और वहां अपना आपराधिक गिरोह खड़ा करता। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेंद्र कुमार के अनुसार एएटीएस प्रभारी राजकुमार को सूचना मिली थी कि बिहार में गैंगरेप व हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला अर्जुन महतो (19) किरण गार्डन, उत्तम नगर में आएगा। 
विज्ञापन


वह स्वचालित हथियार खरीदकर बिहार लौटकर अपना गिरोह बनाना चाहता है। इंस्पेक्टर राजकुमार ने मेट्रो पिलर नंबर 718 व 719, किरण गार्डन उत्तम नगर में घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन महतो को चोरी की बाइक पर घूमते हुए 15 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

बाइक बिंदापुर इलाके से चोरी की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में जुल्म कबूल कर लिया। इस मामले में बिहार पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। वारदात के समय नाबालिग था। जुलाई, 2014 में यह बिहार पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद दिल्ली आ गया था और यहां आपराधिक वारदात करने लगा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें