फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में यहां गुरुजी कक्षा में पढ़ाते हैं कि नशा गंदी आदत है

Thu, 02 Feb 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ये बात हजम नहीं होती जब एक टीचर खुद ही शराब के नशे में धुत हो और बच्चों को ज्ञान दे कि शराब नहीं पीना चाहिए। ये एक गंदी आदत है। दरअसल, ऐसा ही एक मामला हरियाणा के तावडू में मेवात मॉडल स्कूल का सामने आया है। 
विज्ञापन


यहां बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। उसी समय शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात एक टीचर अंदर घुस आया और हंगामा करने लगा। शिक्षक के शराब पीकर उत्पात मचाने की सूचना मिलते पूर्व विधायक शहीदा खान मौके पर पहुंच गए।


जिन्होंने उपायुक्त को फोन पर शिक्षक की इस हरकत से अवगत कराया। उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शिक्षक को मेडिकल जांच के लिए लेकर चली गई। 
विज्ञापन



मेवात मॉडल स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत शिक्षक मंगलवार को शराब पीकर स्कूल में पहुंचा। शराब के नशे में शिक्षक ने हंगामा किया, तो कुछ छात्राओं ने परिजनों को शिक्षक की हरकत से अवगत कराया।


शिकायत मिलने पर पूर्व विधायक शहीदा खान व बच्चों के परिजन व अन्य लोग स्कूल पहुंच गए। विधायक ने शिक्षक के शराब पीने के मामले को लेकर जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा को अवगत कराया। उपायुक्त ने शिकायत पर संज्ञान  लिया। इसके बाद नायब तहसीलदार तावडू इंद्रजीत स्कूल पहुंचे।


शिक्षक ने नायब तहसीलदार के सामने गिड़गिड़ाते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की दुहाई दी। मगर नायब तहसीलदार ने मौके पर पुलिस को बुलाया। शिक्षक पुलिस व नायब तहसीलदार को देखते ही स्कूल से भागने लगा।


मौके पर एकत्रित लोगों के सहयोग से पुलिस ने शिक्षक को स्कूल के गेट के बाहर पकड़ लिया। पुलिस शिक्षक को पकड़कर मेडिकल जांच के लिए लेकर चली गई।  नायब तहसीलदार इंद्रजीत सिंह का कहना है की शराब पीकर स्कूल में आने का मामला बेहद गंभीर है। शिक्षक को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें