फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Sat, 03 May 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर सेक्टर -नौ में 16 अप्रैल को हुई मारपीट में घायल महिला निर्मला (40) की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मारपीट के आरोप में पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। पीड़िता की मौत हो जाने पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि विजयनगर सेक्टर-9 सी ब्लाक में 16 अप्रैल को घर में घुसकर निर्मला से मारपीट की गई थी। परिजनों ने आरोपी दो बेटे और पिता को नामजद किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला की मौत होने पर केस को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें