जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जीआरपी का दावा है कि चारों महिलाएं पूर्व में श्रमजीवी एक्सप्रेस में वारदात कर चुकी है। इनके पास से 15 सौ रुपये की नगदी भी मिली है।
एसएसआई पंकज लवानिया ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं लक्ष्मी, सारिका, गायत्री, गंगा हैं। यह किसी भी शहर में झुग्गियां डालकर रहने लगती है।
उनका कहना है कि ये महिलाएं ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों के पर्स और ज्वैलरी चोरी कर लेती हैं। पांच अप्रैल को इन्होंने श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक यात्री के पर्स से 15 हजार रुपये निकाल लिए थे। इनके पास से चुराया गया पर्स और 15 सौ रुपये की नगदी मिली है। तीनों को चोरी की धाराओं में जेल भेजा गया है।