फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की का कोशिश

Mon, 23 Jun 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक आटो चालक ने पांच वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची के भाई ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी ने बच्ची के भाई को मारपीट कर और धक्का देकर वहां से फरार हो गया।

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इंडस्ट्रीयल एरिया की एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी अपने परिवार के साथ राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में रहते हैं। रविवार शाम को उनकी पत्नी बाजार से सामान लेने गई थी।

उनकी पांच साल की बच्ची और सात साल का बेटा घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला आटो चालक परशुराम पांच वर्षीय बच्ची को पास के ही एक खाली प्लाट में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


यह देखकर मासूम के सात वर्षीय भाई ने शोर मचा दिया। बच्चे का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा होने लगे। घबराकर परशुराम ने बच्ची के भाई की पिटाई कर दी और धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने साहिबाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल उस पर दुष्कर्म के प्रयास के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें