फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने 13 साल की बेटी को बना दिया वेश्या, बेटी बोली ऐसा बाप किसी को ना दे भगवान

Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद रुपयों की खातिर पिता ने 13 साल की बेटी को देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में बेच डाला। आठ माह बाद ऑपरेशन मुस्कान मुहिम के तहत नोएडा पुलिस बच्ची के चेहरे पर मुस्कान ले आई और परिजनों से मिलवा दिया।
विज्ञापन


रोती हुई मासूम ने कहा, ‘नर्क है सोनागाछी, भगवान किसी को भी ऐसा बाप न दे।’ आरोपी पिता फरार चल रहा है। मूलरूप से मथुरा निवासी रीना (परिवर्तित नाम) के माता-पिता का 2014 में तलाक हो गया।

तलाक के बाद छोटा भाई और बहन मां के साथ चले गए और रीना पिता के पास आ गई। पिता पलवल का हिस्ट्रीशीटर है। रीना ने बताया कि दिसंबर 2014 की एक रात पिता उसे ट्रेन से कोलकाता ले गया।
विज्ञापन

कोठे पर बेच कर बाप वहां से चलता बना

पूछने पर पिता ने जवाब दिया कि दूर की बुआ वहां रहती हैं, उन्हीं के पास ले जा रहा हूं, लेकिन रीना को पिता ने सोनागाछी के एक कोठे पर बेच दिया और वहां से चलता बना।

रीना से वहां आठ माह तक गलत काम कराया गया। साथ ही, कोठे की मालकिन की प्रताड़ना झेलनी पड़ी और वह जैसा कहती थी वैसा रीना को करना पड़ता था। अगस्त 2015 में कोठे पर कोलकाता पुलिस ने छापेमारी की और नाबालिग होने से रीना को वहां से छुड़ाकर ले आई। रीना को बाल सुधार गृह में तीन दिन तक रहना पड़ा।

मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग होने की पुष्टि होते ही रीना को कोलकाता के एक शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया। रीना घर का पता नहीं जानती थी, उसे मथुरा याद था। ऐसे में तीन माह बाद उसे मथुरा के शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों को तलाशने पर मिली किशोरी

- फोटो : Reuters
इधर, ऑपरेशन मुस्कान पार्ट-2 के तहत प्रदेश के सभी जिलों में नोएडा पुलिस की टीम जिले से लापता बच्चों को तलाशने गई हुई है। मथुरा के उस शेल्टर होम तक नोएडा पुलिस की टीम पहुंची, जहां टीम की मुलाकात रीना से हुई।

रीना से पूछताछ की गई तो उसने मामा का जिक्र किया। मथुरा के एक ग्राम प्रधान के माध्यम से उसके मामा की तलाश की गई तो पता चला कि रीना का मामा दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी का आढ़ती है। पुलिस ने मामा को खोज निकाला और बच्ची से मिलवा दिया।

बच्ची को डेढ़ वर्ष पूर्व मथुरा से ले जाकर पिता ने कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी में बेच दिया था। बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके मामा को सुपुर्द कर दिया गया है। बच्ची का पिता पलवल का हिस्ट्रीशीटर है, उसकी तलाश की जा रही है।
- विश्वजीत श्रीवास्तव, एसपी क्राइम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें