फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन उत्पीडन, गर्भवती होने पर छोड़ा

Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले सुपरवाइजर ने अपने अधिनस्थ काम करने वाली किशोरी को प्रेम के जाल में फंसा उसका यौन उत्पीडन किया। 
विज्ञापन


किशोरी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उसे शादी का झांसा देने लगा। गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

सूरजकुंड इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है। काम पर आनेजाने के दौरान उसकी मुलाकात मेवला महाराजपुर में किराए पर रहने वाले बृजेश (21) से हो गई। 
विज्ञापन


बृजेश उसी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। बृजेश ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि मार्च के महीने में एक दिन आरोपी उसे बहाने से अपने कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

किशोरी ने विरोध जताया तो आरोपी उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद बृजेश ने कई बार किशोरी को हवस का शिकार बनाया। 

पिछले दिनों किशोरी को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तो उसने बृजेश पर शादी का दबाव बनाया लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया और गर्भपात करवाने के लिए कहने लगा। 
विज्ञापन


परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को सब कुछ बताया दिया। जांच अधिकारी एएसआई सविता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें