फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ली दो सप्ताह पहले गायब हुए परिवार के घर की तलाशी

Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में लापता पेंट व्यापारी के परिवार का अब तक सुराग नहीं लगा है। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में नए सिर से जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस ने व्यापारी के घर की उनके रिश्तेदारों की मौजूदगी में तलाशी ली और कॉलोनी के सीसीटीवी के संबंध में पड़ताल की। बीटा-1 में रहने वाले पेंट व्यापारी भूपेंद्र का परिवार 30 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 

भूपेंद्र व उनके दो पुत्र, दो पुत्रवधु और उनके दो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कर्ज के चलते परिवार के लापता होने का दावा कर रही थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस टीम व्यापारी के रिश्तेदारों को लेकर बीटा-1 स्थित उसके मकान पर पहुंची। टीम ने मकान की तलाशी ली और वहां से एक डायरी व कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए। 

इसके अलावा पुलिस ने मकान में मौजूद सामान की लिस्ट बनाई। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी के संबंध में भी पड़ताल की। व्यापारी के मकान के सामने स्थित बिल्डिंग में सीसीटीवी लगा था। 
विज्ञापन


पुलिस को इसकी फुटेज से कुछ सुराग लगने की उम्मीद जगी, लेकिन पड़ताल करने पर पता चला कि उसमें रिकार्डिंग नहीं थी। सही लोकेशन पर नहीं लगे होने की वजह से रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें