फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, घुमाने के बहाने घर से ले गया था आरोपी

Tue, 06 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जैतपुर थाना इलाके में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म होने व बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


जैतपुर थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी ए-ब्लाक जैतपुर कॉलोनी में रहती है। उसकी बी-ब्लाक में रहने वाले 21 वर्षीय युवक से जान-पहचान थी। 
विज्ञापन

किशोरी को अपने घर बंधक बनाकर किया रेप

हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
आरोपी युवक घुमाने के बहाने किशोरी को दो सितंबर को अपने घर ले गया। उसने किशोरी को अपने घर में बंधक बना लिया। इस दौरान उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

चार अगस्त को किशोरी किसी तरह आरोपी के चुंगल से मुक्त होकर अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। किशोरी के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने केलिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी युवक प्राइवेट नौकरी करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें